समाज हित के मुद्दों को लेकर सक्रिय लखन दास वैष्णव, CM साय से की खास मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के गौरव एवं राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव ने देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज से जुड़े विभिन्न विषयों एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान लखन दास वैष्णव ने वैष्णव समाज के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इन विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।
इस शिष्टाचार भेंट को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में समाज हित में नई योजनाओं और कार्यों को गति मिल सकती है।



