पिथौरा/ खेत से बोर पंप का स्टार्टर चोरी: आरोपी ने कबूला जुर्म, गांव में मचा हड़कंप
पिथौरा (महासमुंद): थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरण्ड में एक किसान के खेत से बोर पंप का स्टार्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी सेतराम पटेल (60 वर्ष) ने थाना पिथौरा में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके खेत (अमलीदार खार) में लगे बोर पंप का स्टार्टर, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।
घटना दिनांक 28 मार्च 2026 की शाम 6 बजे से 29 मार्च 2026 की सुबह 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। जांच-पड़ताल के दौरान संदेह ग्राम के ही बसंत नेताम पर गया। प्रार्थी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि इस घटना में अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पर धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई



