तुमगांव क्षेत्र में कुहरी मोड़ पर मौत का रहस्य: तेज रफ्तार टाटा पंच ने ली युवक की जान, 2 महीने बाद खुला राज!
महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसने अब जांच के बाद नया मोड़ ले लिया है। ग्राम बासकुड़ा निवासी 25 वर्षीय कमलेश कमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे कमलेश कमार कुहरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रायपुर से सरायपाली की ओर जा रही एक टाटा पंच कार (CG04NY3459) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया और डिवाइडर से टकरा गया।
उसे तत्काल उपचार के लिए DKS Super Speciality Hospital ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक कारण “हेड इंजरी (RTA)” बताया।
हालांकि, इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के लगभग 2 महीने बाद 26 मार्च 2026 को मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। जांच में पाया गया कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।
थाना तुमगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि हादसे के बाद लंबे समय तक मामला मर्ग में ही रहा, लेकिन अब जांच के बाद सच्चाई सामने आई है। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।



