महासमुंद /रात 10 बजे दरवाजा पीटा… बाहर निकली महिला पर हमला, सिर फूटा—पड़ोसी और युवक पर गंभीर आरोप
महासमुंद शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, परसकोल रोड में एक महिला के साथ देर रात मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है, ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:23 बजे महिला अपने घर में सो रही थी, तभी किसी ने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जब वह बाहर निकली तो सामने उसका पड़ोसी खड़ा था, जिसने बिना कारण विवाद शुरू कर दिया।
महिला के अनुसार, इसी दौरान ऊपर कमरे में रहने वाला सनी साहू भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर उसे अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। आरोप है कि सनी साहू ने किसी वस्तु से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
घटना के बाद महिला अपने भाई पेमेन्द्र सोनी के घर पहुंची, जहां से उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। इसके बाद उसने थाना महासमुंद पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2) बीएनएस एवं 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।



