महासमुंद /शादी में जाने निकला था किसान… रास्ते में हुआ हमला, पत्थर से वार और दांत से काटकर किया घायल!
महासमुंद जिले के ग्राम बिरकोनी वार्ड क्रमांक 09 में एक सनसनीखेज मारपीट का मामला सामने आया है। गांव का एक किसान 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे अपने रिश्तेदार चेतन निषाद के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
रास्ते में ही पड़ोसी केशव निषाद ने उसे रोक लिया और शराब पीने को लेकर पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर उठाकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के कंधे में गंभीर चोट आई।
हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने पीड़ित के बाएं हाथ की उंगली और दाहिने हाथ के पंजे को दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद दिनेश चंद्राकर ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
घटना के बाद पीड़ित ने अपने पुत्र गजेंद्र निषाद और पत्नी शिवकुमारी निषाद को फोन कर सूचना दी और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



