संपूर्णता अभियान 2.0: महासमुंद ने हासिल किया ‘परफेक्ट स्कोर’, सभी संकेतक पूरे
महासमुंद/ नीति आयोग भारत सरकार के आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 जो कि 28 जनवरी से लेकर 14 अप्रैल तक चलाया गया। इस अभियान के तहत आकांक्षी जिला में 05 संकेतक और विकासखंड में 06 संकेतक शामिल थे। जिसे शत प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा महिला समूह, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निरंतर इस अभियान में शामिल मानकों को शत प्रतिशत करने के लिए सराहनीय प्रयास किया। आकांक्षी जिला के अंतर्गत कुल 05 संकेतक शामिल थे जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जन्म के समय बच्चों का शत प्रतिशत वजन, टी बी केस की पहचान, वीएचएसएनडी का आयोजन, शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी स्कूलों में बालिका शौचालय, पशु पालन विभाग में पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण शामिल थे। इसी तरह आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत 06 संकेतक शामिल थे। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस के अंतर्गत पूरक पोषण आहार, सभी बच्चों का शत प्रतिशत मापन, आंगनबाड़ी में शौचालय और पानी की शत प्रतिशत सुविधा, शिक्षा विभाग में सभी स्कूलों में बालिका शौचालय और पशुपालन विभाग में पशुओं को शत प्रतिशत टीकाकरण करना शामिल था। सभी संकतांकों को पूर्ण करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा करते हुए विशेष योजना बनाई गई। मार्च माह तक केवल एक संकेतक शत प्रतिशत होना शेष था जो आईसीडीएस के अंतर्गत दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार का था जिसे संतृप्त करने के लिए 7 दिवस तक शेष हितग्राहियों की पहचान कर घर-घर जाकर पूरक पोषण आहार दिया गया। जिसमें जिला महासमुंद के डीपीएम और विकासखंड पिथौरा के विकासखंड परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की उल्लेखनीय भूमिका रही।
संपूर्णता अभियान में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और विकासखंड अधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। विकासखंड पिथौरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वरी बर्मन के विशेष प्रयास से इस बार संपूर्णता अभियान 2.0 के सभी 06 संकेतक संतृप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। इस पूरे अभियान का सफल नेतृत्व नीति आयोग के आकांक्षी जिला/विकासखंड के एबीएफ श्री विकास दीप टंडन ने किया है। जिससे आकांक्षी जिला के सभी 05 संकेतक और विकासखंड के भी सभी 06 संकेतक शत प्रतिशत करने में सफलता प्राप्त की है।



