Thursday, April 16, 2026
हेल्थ प्लससरायपाली:ओम हॉस्पिटल में 18 अप्रैल को किडनी, मूत्र व न्यूरो रोगों का...

सरायपाली:ओम हॉस्पिटल में 18 अप्रैल को किडनी, मूत्र व न्यूरो रोगों का नि:शुल्क परामर्श शिविर

सरायपाली:ओम हॉस्पिटल में 18 अप्रैल को किडनी, मूत्र व न्यूरो रोगों का नि:शुल्क परामर्श शिविर

क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओम हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा 18 अप्रैल 2026, शनिवार को किडनी (गुर्दा), मूत्र एवं मस्तिष्क-रीढ़ (न्यूरो) रोगों का विशेष नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी यूरोलॉजी, एफएमएएस, एयूए फेलोशिप, पूर्व कंसल्टेंट अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद) द्वारा किडनी की पथरी, पेशाब में जलन, पेशाब में खून आना, मूत्रनली की पथरी व सिस्ट, किडनी में सूजन व संक्रमण, पेशाब में रुकावट तथा मूत्राशय संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ एक दिन पूर्व भर्ती होने की सलाह दी गई है।
वहीं मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच न्यूरो सर्जन, जिपमर, पूर्व कंसल्टेंट एसएनएचआरसी वेल्लोर) द्वारा माइग्रेन, मिर्गी, असामान्य सिरदर्द, चक्कर आना, सिर की चोट, स्ट्रोक (लकवा), ब्रेन हेमरेज, नसों का दबना, गर्दन व कमर दर्द तथा मस्तिष्क एवं रीढ़ की गंभीर बीमारियों का परीक्षण कर परामर्श दिया जाएगा। आवश्यकता अनुसार शंट सर्जरी एवं अन्य न्यूरो सर्जरी संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा।

शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। बीपीएल कार्ड धारकों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं विभिन्न इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से भी इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
यह शिविर ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 07725-299360 एवं 83700-08558 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार को भी नि:शुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद बसना भंवरपुर कृषि विभाग द्वारा पॉस मशीन से अनियमित यूरिया वितरण करने वाले 12 कृषि केन्द्रों का लाइसेंस निलंबित । 21 से 24...

    महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ भारत सरकार उर्वरक मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 16 मार्च से 29 मार्च 2026 तक पॉस मशीन से अनियमित रूप...

हेल्थ प्लस

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान, राशन कार्ड व इंश्योरेंस से इलाज, बीपीएल को मुफ्त सुविधा — माहवारी दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता...

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान, राशन कार्ड व इंश्योरेंस से इलाज, बीपीएल को मुफ्त सुविधा — माहवारी दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता...