सरायपाली अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. अनुराधा व डॉ. अभिषेक अग्रवाल देंगे टेढ़े-मेढ़े दांतों का आधुनिक इलाज, 19 अप्रैल को विशेष परामर्श शिविर
बसना/सरायपाली। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में टेढ़े-मेढ़े दांतों एवं जबड़े से जुड़ी समस्याओं के आधुनिक उपचार के लिए 19 अप्रैल 2026 को विशेष दंत परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा (MDS ऑर्थोडॉन्टिक्स) एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS) अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में बाहर निकले हुए दांत, दांतों के बीच गैप, टेढ़े-मेढ़े दांतों को ब्रेसेस द्वारा सही आकार देना, कटे होंठ एवं तालु का उपचार, हड्डी में फंसे दांतों को सही स्थान पर लाना, अंगूठा चूसने जैसी आदतों का इलाज, छोटे-बड़े जबड़े की समस्या तथा विकृत जबड़े का ऑपरेशन सहित विभिन्न दंत समस्याओं का उपचार किया जाएगा।
इसके अलावा 3D डेंटल स्कैनर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को सटीक एवं आधुनिक जांच का लाभ मिलेगा।
शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में तथा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद में किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की है। अपॉइंटमेंट हेतु मोबाइल नंबर 9165266994 एवं 9174335366 पर संपर्क किया जा सकता है।


