Thursday, May 14, 2026
महासमुंदभीषण गर्मी में कोडार ने दिया 32 गांवों के तालाबों और 4942...

भीषण गर्मी में कोडार ने दिया 32 गांवों के तालाबों और 4942 एकड़ फसल को पानी, नहरों के जरिए दूर किया निस्तारी का संकट

महासमुंद, 5 मई। इस साल भीषण गर्मी में कोडार बांध ने 32 गांवों के तालाबों और 4942 एकड़ फ सल को पानी दिया है और नहरों के जरिए निस्तारी का संकट दूर किया है। इससे इलाके के भू जल स्तर में भी सुधार हुई है। शहीद वीर नारायण सिंह कोडार जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद 32 गांवों के लोगों की 2 से 4 किमी किमी दूर नदी तक जाने की दौड़ खत्म हो गई है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

जल संसाधन विभाग अब तक 56.87 एमसीएम मिलियन क्यूबिक मीटर पानी छोड़ चुका है। गांवों के सूखे तालाब भर गए हैं और 4942 एकड़ क्षेत्र में लगी रबी फसलों को पानी मिल गया है। इस जलापूर्ति से न केवल निस्तारी का संकट दूर हुआ है, बल्कि इलाके के भू-जल स्तर में भी बढ़ा सुधार देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

जानकारी अनुसार इस साल भीषण गर्मी के कारण भोरिंग, जोबा, तेन्दूवाही और अछोली जैसे गांवों के तालाब मार्च में ही सूख गए थे। स्थिति यह थी कि ग्रामीणों को नहाने और कपड़े धोने के लिए तपती धूप में 2 किमी दूर नदी तक जाना पड़ रहा था। विभाग द्वारा राइट बैंक कैनाल और लेफ्ट बैंक कैनाल खोलने के बाद अब इन 32 गांवों के तालाम लबालब हो गए हैं। परियोजना के कमांड क्षेत्र में आने वाले 4942 एकड़ रकबे में सिंचाई की सुविधा मिलने से खेतों की पैदावार सुरक्षित हो गई है।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

पानी की निरंतर उपलब्धता को देखते हुए इस साल किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती में जुट गए हैं। पहले पानी की कमी के डर से किसान सब्जी लगाने से कतराते थे। लेकिन अब तालाबों और नहरों में पर्याप्त जल संग्रहण से सब्जी उत्पादक किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नहरों के बहने और तालाबों के भरने का सीधा असर जमीन के भीतर के जल स्तर पर पढ़ा है।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

आसपास के कुओं और बोरवेल का वाटर लेवल ऊपर आया है। जिससे पेयजल की समस्या भी हल हुई है। जिले के 32 गांवों में आरबीसी के 17 गांवकौंआझर, पिरदा, मालीडीह, गुढ़रुडीह, परसाडीह, तुमगांव, भोरिंग, खैरझिटी, खट्टी, डूमरडीह, कुकराडीह, तेंदुवाही, गढ़सिवनी, अछोला, गोपालपुर, बेलटुकरी, अछोली और अकोला तथा एलबीसी के 15 गांवों में बंजारी, संोरिद, घोंघीबाहरा, बनसवनी, कौंदकेरा, चोरभट्ठी, नवापारा, परसदा, बेमचा, मुस्की, खरोरा, सल्डीह, बरोण्डाबाजार और परसट्ठी शामिल हैं।  एम एल ध्रुव, जल संसाधन विभाग का कहना है कि कोडार बांध के मैदानी कर्मचारी लगातार नहरों की निगरानी कर रहे हैं। कोशिश है कि 56.87 एमसीएम पानी का प्रबंधन इस तरह हो कि यह अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक भी बिना रुकावट पहुंचे-एम एल ध्रुव, जल संसाधन विभाग)

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

अजय खरे, ईई जल संसाधन विभाग का कहना है कि 7 जनवरी से शुरू हुई इस जलापूर्ति का मुख्य उद्देश्य फसलों को बचाना और निस्तारी की समस्या को खत्म करना था। इसके तहत बड़े इलाके को बहुत बड़ी राहत हासिल हुई है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली: प्रतिभा पब्लिक स्कूल बालसी का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने 93% अंक प्राप्त...

प्रतिभा पब्लिक स्कूल बालसी का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने 93% अंक प्राप्त कर हासिल...

हेल्थ प्लस

बसना: एम्स एवं नारायणा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों 15 से 17 मई तक अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी, त्वचा, माइग्रेन, दमा, पथरी एवं...

1. किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग बसना में अब किडनी रोगों का आधुनिक इलाज, 15 मई को विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम...