महासमुंद,महासमुंद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है, जिसमे आरोपियों से कुल 226.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 01 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है.उक्त मामले में पुलिस ने 02 अंतराज्यीय तस्कर से गांजा के अलावा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक पीकप वाहन, 03 नग मोबाइल सहित कुल 01 करोड़ 22 लाख, 75 हजार रुपये की संपति जप्त की है.आरोपी गांजा को बालीगुड़ा ओड़िशा से अहिल्यानगर महाराष्ट्र मे ले जाकर खपाने की योजना बना रहे थे. जन्हें पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर एनएच 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली में नाकाबंदी कर पकड़ा.आरोपी पीकप वाहन क्र0 MH16CD8741 के डाला में खाली कैरेट के नीचे प्लास्टिक बोरीयो में 226.600 किलो ग्राम गांजा ले जा रहे थे.
नशे के सौदागरों पर शिकंजा: खाली कैरेट के नीचे छिपा रखा था 226 किलो गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
RECENT POSTS



