महासमुंद,9मई। देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया के तहत महासमुंद शहर में 1 मई से डिजिटल जनगणना को शुरुआत हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्वयं स्वगणना कर नागरिकों से भी इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया है कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल पद्धति से आयोजित की जा रही है।
1 मई से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर एचएलओ के माध्यम से जानकारी दर्ज कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि प्रगणक के द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी देते हुए राष्ट्रीय विकास के इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



