महासमुंद । बागबाहरा थाना क्षेत्रांगर्त ग्राम चारभांठा में तीन दिन पूर्व जमीन संबंधी विवाद के चलते तीन लोगों ने पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296, 115-2, 351-2, 3-5 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीखम पिता धरमदास निराला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 5 मई की रात उसके रिश्तेदारी के भतीजा पुनऊ निराला, नरेन्द्र एवं विकास उसके घर आए और मेरे हक की जमीन में आने जाने का रास्ते की मांग करते हुए तीनों ने हम दोनों पिता पुत्र के साथ मारपीट की। उन्होंने पहले मेरे पुत्र हेमन्त के साथ गाली.गलौज कर लाठी.डंडे से मारपीट की। मैं उसे बचाने गया तो मेरे साथ भी मारपीट की। तथा जान से मारने की धमकी दी।
महासमुंद: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
RECENT POSTS



