महासमुंद- महासमुंद पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर रोड NH-353 स्थित बजाज शोरूम के पास एक चखना ठेला संचालक लोगों को अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने की सुविधा दे रहा है।
सूचना पर थाना महासमुंद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम राजकुमार साहू निवासी शंकर नगर महासमुंद बताया। तलाशी दौरान उसके चखना ठेला से लगभग 90 एमएल देशी प्लेन शराब एवं शराब सेवन में प्रयुक्त डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए।
आरोपी से शराब पिलाने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, किन्तु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। बाद में प्रकरण जमानतीय होने पर आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
महासमुंद police द्वारा मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।



