बसना :- महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-थ्रेसर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया तथा ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साल्हेतराई निवासी किसान, जो खेती-किसानी का कार्य करता है, दिनांक 09 मई 2026 को अपनी ट्रैक्टर क्रमांक CG06GK1225 में धान मिसाई करने वाली थ्रेसर मशीन जोड़कर धान मिसाई कार्य हेतु बसना जा रहा था।
बताया गया कि दोपहर करीब 03:15 बजे NH-53 मार्ग स्थित रेमड़ा मोड़ के पास वह धान मिसाई कार्य में लगे मजदूरों को ट्रैक्टर में बैठा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक BR02G9081 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-थ्रेसर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक के बाजू वाली सीट पर बैठे विश्वजीत बरिहा निवासी साल्हेतराई के दाहिने हाथ में चोट आई है। वहीं ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
पीड़ित द्वारा मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



