महासमुंद। आम आदमी पार्टी ने महासमुंद जिले में पेयजल संकट को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा कि जिले के कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जल स्तर गिरने से पानी की उपलब्धता प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि टैंकरों से पानी वितरण के दौरान लोगों की भीड़ लग रही है। उनके अनुसार महासमुंद शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में भी पेयजल संकट बना हुआ है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट और बरसात में जलभराव की समस्या हर वर्ष सामने आती है। पार्टी ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है।
आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा कि कुछ क्षेत्रों में लोगों को मटमैला और अस्वच्छ पानी मिल रहा है। पार्टी ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।



