पिथौरा: सुशासन तिहार 5 लखपति दीदी सम्मानित, स्व-सहायता समूहों को 4 लाख ऋण और दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण 15 मई को 15 मई को ग्राम मोंगरा, मुढ़ीपार, गढ़फुलझर एवं नगरपालिका सरायपाली में शिविर आयोजित
महासमुंद, 13 मई 2026। महासमुंद पुलिस की एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 8 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पलसापाली
बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक MH 45 AF 4521 को रोका गया। चालक के संदिग्ध व्यवहार पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें वाहन के डाला के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर में गांजा छिपाकर रखने की बात सामने आई।
तलाशी के दौरान खाकी और पीले रंग के टेप से लिपटे 8 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 8 किलो 100 ग्राम बताया गया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि गांजे की खेप ओडिशा के बरपाली से नागपुर ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शफीक खान (40 वर्ष) निवासी अशोक नगर, पारडी, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये कीमत का गांजा, 5 लाख रुपये कीमत का अशोक लीलैंड वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 9 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट की जांच में जुटी हुई है। महासमुंद पुलिस के अनुसार पिछले चार महीनों में जिले में 89 प्रकरणों में 6348.881 किलो गांजा जब्त करते हुए 233 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के आरोपी भी शामिल हैं।
15 मई को ग्राम मोंगरा, मुढ़ीपार, गढ़फुलझर एवं नगरपालिका सरायपाली में शिविर आयोजित
महासमुंद, 13 मई 2026/ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम सलडीह में गत दिवस जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती ऊषा धृतलहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे उपस्थित थे।
शिविर मंे जनपद अध्यक्ष श्रीमती ऊषा धृतलहरे ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुशासन शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही त्वरित समाधान उपलब्ध हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा ने कहा कि शासन की योजनाएं अब सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है। सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। शासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में श्री सतपाल सिंह छाबड़ा, भारती अग्रवाल, कंवलजीत छाबड़ा, मथामणी बढ़ई, विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल, श्री नरेंद्र बोरे, श्री कृष्ण कुमार साहू, श्री हलधर साव, सरपंच हेमंत ठाकुर, कमलेश डड़सेना, विजय चौधरी सहित एसडीएम बजरंग वर्मा, तहसीलदार मनीषा देवांगन, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच-सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन दिए। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा के अंतर्गत 5 श्रमिकों को जॉब कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 लखपति दीदी को सम्मान पत्र एवं 2 स्व-सहायता समूहों को 4 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा 2 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 7 गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन किट एवं राजस्व विभाग द्वारा हितग्राहियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी तरह आज पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरनईदादर, ग्राम पंचायत आंवराडबरी बागबाहरा एवं ग्राम पंचायत केना सरायपाली में भी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण एवं हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 15 मई 2026 को महासमुंद विकासखंड अंतर्गम ग्राम पंचायत मोंगरा में, पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार, बसना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर एवं सरायपाली नगरपालिका परिषद् में शिविर का आयोजन किया जाएगा।



