पिथौरा। सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में प्रतिभा पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। विद्यालय से वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के कुल 74 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 66 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 7 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।विद्यालय के अनुसार सरायपाली के छात्र आर्यन सलूजा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बताया गया कि उन्होंने विद्यालय की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान हासिल किया। आर्यन, सरायपाली निवासी पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य नरहरि पटनायक, उपप्राचार्य नासिर खान, समिति अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, संचालक डॉ. आभास अग्रवाल तथा विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



