महासमुंद। घर में जबरदस्ती घुस कर महिला से रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटेवा थाना पुलिस के अनुसार 13 मई को सुबह करीब 7 बजे प्रार्थिया घर में पानी भर रही थी, उसी समय सुरेश डोरा प्रार्थिया के घर जबरदस्ती गाली गलौच, धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। उक्त घटना के संबंध में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी सुरेश डोरा निवासी ग्राम पचरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपी सुरेश डोरा गिरफ्तार कर जेल भेजा है।



