पिथौरा। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ पिथौरा कांग्रेस द्वारा बागबाहरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर चुनाव जीतकर आई सरकार के शासन में महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन आम आदमी के हित में है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर हर चीज पर पड़ता है जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ और केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन सिंह दीवान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सडक़ से लेकर सदन तक सरकार का विरोध करेगी और आने वाले दिनों में भी यह आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में आज पिथौरा पेट्रोल पंप पर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में आत्मा राम यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , नरेन्द सेन, अरविन्दर सिंह छाबड़ा, काशीराम शर्मा, प्रेमलाल सिन्हा, पूनम मानिकपुरी, घनश्याम धाँढ़ी, पवन कुमार साहू, हराधन साहू, बुद्धेश्वर डड़सेना, मिक्कू आजमानी, सुदर्शन मुन्ना, राजू सिन्हा, महेंद्र साहू, फिरोज खान, कौशल रोहिल्ला, श्याम सेन, रमेश प्रधान, पंचराम यादव, हेमलता निषाद, , परमेश्वरपुर, संतोष पटेल, यशवंत ठाकुर, देव दीवान, काशीराम दीवान, आरती नायक, लता ठाकुर, स्वतंत्र पांडे, पप्पू साहू, पुष्पराज, दर्शन, जैन सिंह, तेज साहू, सुभाष साहू, खिलेश ठाकुर, किशोर, हीरालाल, रंजन, भानु यादव, बांका कुमार, छन्नू पटेल, विशाल यादव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



