Tuesday, May 19, 2026
Uncategorizedबसना में पेंशन, आवास, राशन, नल कनेक्शन, साफ-सफाई और मरम्मत से जुड़े...

बसना में पेंशन, आवास, राशन, नल कनेक्शन, साफ-सफाई और मरम्मत से जुड़े सुशासन त्यौहार पर 150 आवेदन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने जल्द 7 दिनों के अंदर पहल करने समाधान वादा भी की

बसना में पेंशन, आवास, राशन, नल कनेक्शन, साफ-सफाई और मरम्मत से जुड़े सुशासन त्यौहार पर 150 आवेदन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने जल्द 7 दिनों के अंदर पहल करने समाधान वादा भी की

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

सुशासन त्यौहार बना जनसेवा का महापर्व: वार्ड 8 में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने दिलाया विकास का भरोसा, पार्षद मुजम्मिल कादरी ने लिया हर समस्या के त्वरित समाधान का संकल्प महासमुंद/बसना – “अब आपकी सरकार आपके द्वार” – इस संकल्प के साथ नगर पंचायत बसना ने ‘सुशासन त्यौहार’ को जनसेवा के महापर्व में बदल दिया। वार्ड क्रमांक 8 के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित विशेष शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनता के बीच पहुंचकर न सिर्फ समस्याएं सुनीं, बल्कि हर शिकायत के समाधान का समयबद्ध वादा भी किया।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने दिखाई विकास की नई राह
शिविर का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने कहा कि सुशासन का मतलब है जनता को सहूलियत देना। उन्होंने दो टूक कहा, “बसना में विकास की रफ्तार रुकने वाली नहीं है। वार्ड 8 की हर गली, हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।” श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में मिले हर आवेदन पर 7 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी कार्य स्वीकृत हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा कराया जाएगा और नई मांगों को भी बजट में प्राथमिकता दी जाएगी।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

उपाध्यक्ष शीत गुप्ता बोले: जनता की संतुष्टि ही असली सुशासन
नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता ने शिविर को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ कागजों पर नहीं, धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं।” उपाध्यक्ष गुप्ता ने ऐलान किया कि वार्ड 8 में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और पेयजल आपूर्ति को अगले 15 दिनों में और दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने जनता से सीधा संवाद कर कहा कि आपकी हर समस्या का समाधान मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

वार्ड क्रमांक 8 पार्षद एवं नगर पंचायत सभापति मुजम्मिल कादरी ने संभाला मोर्चा, घर-घर जाकर सुनी पीड़ा
वार्ड क्रमांक 8 के ऊर्जावान पार्षद एवं नगर पंचायत सभापति मुजम्मिल कादरी इस पूरे अभियान के केंद्र बिंदु रहे। शिविर से पहले उन्होंने पूरे वार्ड में पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। शिविर में उन्होंने एक-एक व्यक्ति से मिलकर समस्याएं नोट कीं। सभापति कादरी ने मंच से वादा किया, “वार्ड 8 का कोई भी नागरिक अब खुद को अकेला न समझे। सड़क, नाली, बिजली, पानी की जो भी समस्या है, उसका स्थायी समाधान होगा। लंबित कामों को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाएगा। यह मेरा वार्डवासियों से वचन है।” उनकी सक्रियता देखकर वार्डवासियों में नया उत्साह दिखा।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

सभापति आसाराम महोदय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और बल दिया।

जनसैलाब ने दिया सुशासन को समर्थन
शिविर में बुजुर्ग, महिला, युवा सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। पेंशन, आवास, राशन, नल कनेक्शन, साफ-सफाई और मरम्मत से जुड़े 150 से अधिक आवेदन मौके पर लिए गए। नगर पंचायत के मानेंद्र पटेल और रामचन्द्र यादव ने तत्काल रसीद देकर हर आवेदक को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ने महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

अब दिखेगा बदलाव: काम बोलता है
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि बसना में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सुशासन त्यौहार से उनमें और तेजी आएगी। उन्होंने कहा, “हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जनता ने जो विश्वास दिखाया है, हम उस पर खरा उतरेंगे। वार्ड 8 को मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

अंत में उपाध्यक्ष शीत गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। नगर पंचायत आपके साथ थी, है और हमेशा रहेगी।

खास बात:
नेतृत्व: नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल के विजन, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता के सहयोग और वार्ड क्रमांक 8 पार्षद एवं नगर पंचायत सभापति मुजम्मिल कादरी की जमीनी मेहनत से शिविर बना सफल।

संकल्प: हर आवेदन का समयबद्ध निराकरण, लंबित कार्यों को प्राथमिकता, नई मांगों पर त्वरित प्रस्ताव।

संदेश: विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी, जनता की हर आवाज सुनी जाएगी।
प्रमुख उपस्थिति: नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, वार्ड क्रमांक 8 पार्षद एवं नगर पंचायत सभापति मुजम्मिल कादरी, सभापति आसाराम महोदय, नगर पंचायत कर्मचारी मानेंद्र पटेल, रामचन्द्र यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी।

नगर पंचायत बसना का वादा: आपकी समस्या, हमारा समाधान। सुशासन त्यौहार सिर्फ शुरुआत है, बदलाव की बयार अब हर वार्ड तक पहुंचेगी।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

कार की सीट के नीचे छिपा था 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार 220 का सोना, 3 गुजराती गिरफ्तार

महासमुंद। सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहे अवैध परिवहन पर रोक लगाने चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते...

हेल्थ प्लस

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर 1. मस्तिष्क एवं स्पाइन...