Monday, May 25, 2026
छत्तीसगढ़पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा

पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।  यह भी पढ़े जहां एक ओर पेट्रोलियम कंपनियां घाटा सह रही हैं, वहीं केंद्र सरकार ने पहले ही एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती कर अपनी तरफ से नुकसान उठाया है। उपभोक्ता भी इस बोझ का एक हिस्सा खुद वहन कर रहे हैं। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकारें भी अपने राजस्व का कुछ हिस्सा छोड़ें, ताकि तेल कंपनियों के पास निवेश की जरूरतों को पूरा करने और बाजार में टिके रहने के लिए पर्याप्त फंड बच सके।  एक अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता राज्यों में रहते हैं। इसलिए जिम्मेदारी सिर्फ केंद्र सरकार की नहीं है। इस वित्तीय बोझ को दोनों तरफ बांटना होगा, भले ही यह बराबर-बराबर न हो। वैट कम होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कुछ राहत मिल सकती है। वहीं तेल कंपनियां अगर तेल की कीमतें बढ़ाती हैं तो वैट कम होने से आम उपभोक्ता इसके सीधे असर से बच सकते हैं। साथ ही वह रकम तेल कंपनियों के घाटे को कम करने में भी मददगार हो सकती है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

CG धमतरी : कमीशनखोरी का विरोध अनूठे अंदाज में, नगर पंचायत सभापति ने CMO पर लगाए गंभीर आरोप….

धमतरी। जिले के नगरी नगर पंचायत में कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। यहां नगर पंचायत की सभापति विनीता...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...