सरायपाली/ ग्राम बाराडोली(बालसमुंद) के बस्ती में आगामी 2 व 3 जुन को श्रीहरि नामयज्ञ संकीर्तन अष्टप्रहरी का आयोजन किया गया है।इस आयोजन में धूमाभटा (बलांगीर ओड़िशा) टिकपाली(बलांगीर ओड़िशा) जालपाली (बरगढ़ ओड़िशा) खैरमाल (छत्तीसगढ़) सुरसी (सरिया) रंगीन कीर्तन मंडली बारडोली और राधा माधव कीर्तन मंडली बारडोली बस्ती शामिल रहेंगे।
आयोजन समिति के सदस्य ऋषि कुमार साहू ने बताया कि विगत कई वर्षों से चली आ रही नामयज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ कलश यात्रा,नाम उच्चारण 2 जुन को दोपहर 3 बजे से होगा,वहीं 3 जुन को महाप्रसादी भंडारा,यज्ञ पूर्णाहुति,समापन बैठकी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।आयोजन समिति ने हरिनाम प्रेमियों,श्रद्धालुओं और भक्तजनों को इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल होने की अपील की है।



