Sunday, June 7, 2026
महासमुंदCG Board Time-Table: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया द्वितीय मुख्य परीक्षा का...

CG Board Time-Table: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया द्वितीय मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, 8 और 9 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम

12वीं की परीक्षाएं 8 से और 10वीं की 9 जुलाई से शुरू होगी

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल माशिमंद्ध ने सत्र 2025-26 की मुख्य बोर्ड परीक्षा में असफल रहे या कम अंकों से असंतुष्ट छात्र.छात्राओं के लिए लाइफलाइन जारी कर दी है। सीजी बोर्ड द्वारा द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से और 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

मंडल ने साफ  कर दिया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं स्थगित नहीं होंगी, वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही कराई जाएंगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार महासमुंद जिले से कुल 5,020 छात्र-छात्राओं को इस द्वितीय परीक्षा के माध्यम से अपने अंकों में सुधार करने और साल बचाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

मालूम हो कि महासमुंद जिले में इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में कई छात्रों ने बाजी मारी, तो कई उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। कक्षा 10वीं में कुल 12851 विद्यार्थी पंजीकृत थे इनमें 12663 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 10003 विद्यार्थी पास हुए। इनमें प्रथम श्रेणी में 5,385, द्वितीय श्रेणी में 4,253 और तृतीय श्रेणी में 365 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, अनुत्तीर्ण, पूरक और अनुपस्थित रहने वाले कुल 2,848 छात्र रहे, जो इस अवसर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

इसी तरह कक्षा 12वीं में कुल 10664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10579 ही शामिल हुए। वहीं 8537 पास हुए जिनमें प्रथम श्रेणी में 5,420, द्वितीय श्रेणी में 2,976 और तृतीय श्रेणी में 141 विद्यार्थी पास हुए। जबकि फेल और पूरक श्रेणी वाले 2,127 छात्र दोबारा मैदान में उतरेंगे।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

बोर्ड ने परीक्षा संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सुबह 9 बजे छात्रों को हर हाल में परीक्षा कक्ष में स्थान ग्रहण करना होगा। सुबह 9.05 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। 9.10 बजे प्रश्न पत्र बाटे जाएंगे। 9.15 से 12.15 बजे तक छात्रों को उत्तर लिखने के लिए पूरे 3 घंटे का समय मिलेगा।

अनुत्तीर्ण छात्र जो एक या सभी विषयों में फेल हैं, वे दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। पूरक सप्लीमेंट्री जिन्हें पूरक पात्रता मिली है, उनके लिए यह अनिवार्य अवसर है। डीईओ बीएल देवांगन ने बताया कि, इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों का साल बर्बाद होने से बचाना है। इसके लिए 30 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी। स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हीं के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।

इसके लिए छात्रों को अपने केंद्राध्यक्ष से संपर्क बनाए रखना होगा। प्रवेश पत्र वितरण की प्रक्रिया जल्द ही संबंधित केंद्रों और ऑनलाइन माध्यम से शुरू की जाएगी।जो छात्र पास हैं, लेकिन अपने डिवीजन या नंबरों से असंतुष्ट हैं और जो मुख्य परीक्षा में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके थे, वे इसका लाभ ले सकते हैं।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा सचिव को सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों के त्वरित निराकरण की मांग

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांतीय इकाई द्वारा प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी एवं महामंत्री...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...