महासमुंद। महासमुंद जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर खम्हारपाली बेरियर के पास गांजा तस्करी में पकड़ाए दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पवन कुमार अग्रवाल के द्वारा 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार 16 जुलाई 2017 को निरीक्षक लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ के द्वारा खम्हारपाली आरटीओ बेरियर के सामने एनएच 53 में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय ओडिशा की ओर से कार क्रमांक सीजी 04 एच, 1404 वहां पहुंची, जिसमें दो व्यक्ति राजकुमार मेहेर एवं नरेन्द्र मेहेर सवार थे। दोनों पर संदेह होने पर वाहन की जांच की गई, जिसमें 120 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तों को कठोर दण्ड से दण्डित किया गया तथा अपराध में प्रयुक्त वाहन स्वीप्ट डिजायर को भी राजसात की कार्रवाई की गई। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से मामले पैरवी देवेन्द्र शर्मा कुमार ने की।



