Wednesday, June 10, 2026
महासमुंदसुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच, 41 समाधान शिविरों...

सुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच, 41 समाधान शिविरों में 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। आयोजित समाधान शिविरों ने जिले के युवाओं को बड़ी राहत प्रदान की है। पहले जहां लाइसेंस बनवाने के लिए युवाओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब गांव में आयोजित शिविरों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से उनके समय और खर्च दोनों की बचत हुई है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

जिले में आयोजित 41 समाधान शिविरों के माध्यम से जिला परिवहन विभाग द्वारा 1755 युवाओं का लर्निंग लाइसेंस बनाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें सौंपा गया है। जिले में सर्वाधिक 921 लर्निंग लाइसेंस महासमुंद विकासखंड में बनाए गए। वहीं पिथौरा में 279, बसना में 208, बागबाहरा में 195 तथा सरायपाली में 152 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। समाधान शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को लर्निंग लाइसेंस सौंपते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने वाले युवाओं में ग्राम झलप की प्रियंका शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहती थीं, लेकिन पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण परिवहन कार्यालय नहीं जा पा रही थीं। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में पहुंचकर उन्होंने आवेदन किया और उन्हें आसानी से लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो गया। प्रियंका कहती हैं कि अब वे आगे ड्राइविंग लाइसेंस बनने से यातायात नियमों का बखूबी पालन करेंगी।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

इसी तरह ग्राम लाफिनखुर्द के युवा राहुल पटेल ने बताया कि लाइसेंस के अभाव में उन्हें हमेशा इस बात की चिंता बनी रहती थी कि कहीं यातायात जांच के दौरान उनका चालान न कट जाए। इस कारण वे असहज महसूस करते थे। लेकिन जब समाधान शिविर में आवेदन करने के कुछ ही समय बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उनका लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। त्वरित सेवा प्राप्त होने से राहुल बेहद खुश हुए।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

इसी तरह ग्राम आंवराडबरी के अखिलेश साहू, ग्राम परकोम के युवा कमलेश मन्नाडे ने लर्निंग लाइसेंस के बनने पर कहा कि अब उन्हें वाहन चलाने में किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा और वे यातायात नियमों का पालन करते हुए निश्चिंत होकर बाइक चला सकेंगे। सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की सेवाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंची हैं, जिससे युवाओं को समय पर सुविधाओं का लाभ मिला है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

महासमुंद 10 जून 2026 - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...