कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में कल तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह तीनों नहाने के लिए तालाब गयी थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना में मिलने के बाद पुलिस ने तालाब से तीनों बच्चियों के शव बरामद किए। तीनों की पहचान 7 वर्षीय इंदु अगरिया , 8 वर्षीय राखी (पिता मलखम) और 9 वर्षीय साधना (पिता सुखसिंह) के रूप में हुई है.



