सांकरा : ग्राम टोंगोपथरा में जोंक नदी से पिकनिक मनाकर लौटे युवक के साथ घर के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रविलाल बरिहा के अनुसार, 22 सितंबर की शाम करीब 5:15 बजे उसके चाचा पाण्डव बरिहा और गोविंद बरिहा ने पुराने जमीन विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। रविलाल का आरोप है कि गाली देने से मना करने पर दोनों ने डंडे और किसी धारदार वस्तु से उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके सिर के पीछे, दोनों हाथ, कोहनी के ऊपर और पीठ में चोटें आईं।
घटना के दौरान उसकी पत्नी मीनाक्षी बरिहा, भाभी नीलम बरिहा, बहन बिन्दा बरिहा और बड़े पापा धनीराम बरिहा मौके पर मौजूद थे और उन्होंने बीच-बचाव किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पाडव बरिहा और गोविंद बरिहा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)BNS के तहत मामला दर्ज किया है।



