महासमुंद : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
99 लीटर महुआ शराब और 1315 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
महासमुंद, 30 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 99 लीटर अवैध महुआ शराब और 1315 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।
आबकारी वृत्त बसना के ग्राम सुखापाली में कार्रवाई के दौरान टिके बाई रत्नाकर के कब्जे से चढ़ी भट्ठी में तैयार 7 लीटर महुआ शराब एवं 15 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। ग्राम खुसरूपाली, थाना बसना में मोहपाल कोसरिया के मकान की तलाशी के दौरान प्लास्टिक डिब्बों में रखी 30 लीटर महुआ शराब एवं 900 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
इसी प्रकार ग्राम सलखण्ड के जंगल में संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर महुआ शराब एवं 8 बोरियों में रखा 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। आबकारी वृत्त बागबाहरा अंतर्गत ग्राम सरायपाली-सुअरमाल में कमल प्रसाद टण्डन के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब तथा ग्राम बोकरामुड़ा, थाना बागबाहरा में दोलोराम गोड़ के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
उक्त प्रकरणों में 3 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 39 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं 1 आरोपी फरार है तथा 1 प्रकरण में आरोपी अज्ञात है, जिसकी तलाश एवं विवेचना जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
। इसके अलावा मनपसंद एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।



