महासमुंद/ जिला अस्पताल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
महासमुंद। 11 अक्टूबर 2026 जिला अस्पताल महासमुंद के सामने पार्किंग स्थल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, चोरी हुई मोटरसाइकिल हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 DV 8732 है, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये बताई गई है। मामले में पीड़िता ने 11 अक्टूबर 2026 को थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता वार्ड क्रमांक 05, स्कूल पारा पसौद, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद की निवासी है। वह कक्षा आठवीं तक पढ़ी-लिखी है तथा खेती-किसानी का काम करती है। उसके पति दिलीप विश्वकर्मा के स्वामित्व की मोटरसाइकिल हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 DV 8732 है।
पीड़िता ने बताया कि दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को उसके पति दिलीप विश्वकर्मा इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती थे। उनसे मिलने के लिए वह अपने पड़ोसी डिगेश यादव के साथ सुबह लगभग 6 बजे महासमुंद पहुंची थी। अस्पताल के सामने पार्किंग स्थल पर डिगेश यादव ने मोटरसाइकिल खड़ी की। इसके बाद दोनों अस्पताल के अंदर उसके पति से मिलने चले गए।
रिपोर्ट के अनुसार, सुबह लगभग 6:30 बजे डिगेश यादव वापस घर जाने के लिए अस्पताल से बाहर निकला। पार्किंग स्थल पर पहुंचकर देखने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। इसके बाद आसपास मोटरसाइकिल की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पीड़िता ने बताया कि मोटरसाइकिल की लगातार तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसने 11 अक्टूबर 2026 को थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DV 8732, जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये है, को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उसने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



