
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में हाईवे किनारे स्थित एक किराना दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने दुकान के शटर के ऊपर से भीतर घुसकर दराज में रखे ₹10,000 नकद पार कर दिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने गांव के ही युवक अनिल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बल्दीडीह निवासी राजू डडसेना का ग्राम बल्दीडीह में हाईवे रोड किनारे किराना दुकान स्थित है, जिसे वह सुबह 07 बजे रात 09 बजे तक खोलता है. रात को 09 बजे बंद करके अपने घर चला जाता है. 18 अक्टूबर को रात करीबन 08 बजे के आसपास दराज में 500 रूपये के 02 नग नोट, 200 रूपये के 20 नग नोट एवं 100 रूपये 25 नग नोट और 50 रूपये के 50 नग नोट कुल 10000 रूपये रखा था. 19 अक्टूबर को भी रोज की तरह अपने किराना दुकान को खोला था और रात 09 बजे बंद करके अपने घर चला गया था. 20 अक्टूबर को जब सुबह 07 बजे अपने दुकान को खोला और अंदर जाकर दराज को खोलकर देखा तो दराज में रखे 500 रूपये के 02 नग नोट, 200 रूपये के 20 नग नोट एवं 100 रूपये 25 नग नोट और 50 रूपये के 50 नग नोट कुल 10000 रूपये नहीं था.
उसने किरान दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो उसी रात को गांव का अनिल यादव पिता बरत यादव सटर के ऊपर से चढते हुए दिखाई दे रहा है. राजू ने आगे शिकायत में बताया है कि उसे पूरा संदेह है कि उसके दुकान में रखे 10000 रूपये को अनिल यादव चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल यादव के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




