
बसना:– शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि के रूप में श्रीमती तिरिथ कुमारी मानिकपुरी, प्रदेश समन्वयक, ओबीसी कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय मानिकपुरी पनका समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का विद्यालय आगमन हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती मानिकपुरी ने बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।
उन्होंने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं तथा सभी बच्चों का चॉकलेट से मुंह मीठा कराया और उपहार स्वरूप पेन भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
विद्यालय परिवार ने अतिथि श्रीमती तिरीथ कुमारी मानिकपुरी के इस स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया
प्राथमिक विद्यालय नवरंगपुर में मुख्य अतिथि श्रीमती तिरीथ कुमारी मानिकपुरी ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। शिक्षक दीपक कुमार पटेल एवं सेतरम नायक द्वारा अतिथि श्रीमती तिरीथ कुमारी मानिकपुरी का स्वागत किया। श्रीमती तिरीथ कुमारी मानिकपुरी द्वारा विद्यालय के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया तथा उपस्थित बच्चों को पुरस्कृत किया।
शास हाई स्कूल बिरकोल में बाल दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती तिरीथ कुमारी मानिकपुरी प्रदेश समन्वयक ओबीसी कांग्रेस एवं प्रदेश सचिव छग महिला कांग्रेस ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत देश में बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद स्नेह करते थे और बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और रीढ़ हैं।
वर्ष 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद, उनके बच्चों के प्रति अपार प्रेम और समर्पण को सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया गया कि उनकी जयंती (14 नवंबर) को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाए।
इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, उनकी अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना है।
बाल दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य युवराज पंडा, व्याख्याता प्रदीप कुमार त्रिपाठी, निरंजन कुमार पटेल, श्रीमती पूनम चौधरी, दूर्योधन पटेल, भूषण पटेल तथा सहायक शिक्षक जीवन मांझी एवं चंद्रिका साहू व सहायक ग्रेड ०३ होमेश वैष्णव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




