Thursday, September 18, 2025
महासमुंदविभिन्न व्याधियों से पीड़ित लगभग डेढ़ सौ ज्यादा लोगों का किया गया...

विभिन्न व्याधियों से पीड़ित लगभग डेढ़ सौ ज्यादा लोगों का किया गया उपचार आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों में और ज्यादा जागरूकता बढ़ रही : डॉ. पल्लवी

विभिन्न व्याधियों से पीड़ित लगभग डेढ़ सौ ज्यादा लोगों का किया गया उपचार आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों में और ज्यादा जागरूकता बढ़ रही : डॉ. पल्लवी

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

निःशुल्क औषधि वितरित

महासमुंद 27 अप्रैल 2023/ श्री श्रेयन आयुर्वेद व पंचकर्म चिकित्सालय रायपुर के तत्वाधान में आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से ज्यादा विभिन्न व्याधियों का उपचार एवं चिकित्कीय परामर्श व निःशुल्क औषधियां देकर लाभान्वित किया गया। शिविर महासमुंद शहर के स्वाध्याय भवन में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी के पूजन के साथ सुबह 9ः00 बजे से आरम्भ हुआ। रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह से ही लाइन लगना शुरू हो गई थी।

संस्था की संचालक डॉ. पल्लवी क्षीरसागर ने बताया कि शिविर में वात रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग के अलावा पेट जोड़ों में दर्द आदि अन्य जटिल रोगों का परीक्षण एवं उसका उपचार अनुभवी चिकित्सकों डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. अंकुर कदम और डॉ. शीतल कदम द्वारा किया गया। विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को स्वस्थ जीवन शैली, आयुर्वेदिक औषधि चिकित्सा एवं घरेलू उपचार के बारे में जानकारी देते हुए औषधीय पौधों के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोगों में आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। लोग आयुर्वेदिक औषधियों लेना पसंद कर रहें हैं। कोरोना काल के बाद इसमें और ज्यादा इजाफा हुआ है और लोगों को काफी फायदा हुआ है।

डॉ. पल्लवी ने बताया कि शिविर में महासमुंद में बच्चों को स्वर्णप्राशन का लाभ देने यह पहला शिविर है। बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्वर्णप्राशन को महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। शिविर में लगभग 60 बच्चों को पहली खुराक दी गई। यह खुराक पुष्य नक्षत्र में दिया जाता है। जो महीने में एक बार आता है। शिविर में 10 वर्ष के लक्ष्य, 12 साल के अभिनीति साहू और राघव ने स्वर्णप्राशन का पहला खुराक लिया। वहीं क्लब पारा निवासी श्रीमती कुंती देवांगन अपने दो नातियों के साथ शिविर में पहुंची उन्होंने भी बच्चों को स्वर्णप्राशन करवाया। श्रीमती देवांगन ने बताया कि यह शिविर यहां पहली बार लगा है। डॉक्टरों ने अच्छी सलाह दी और दवाइयां भी फ्री में दी गई। संजीव कुमार साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोरोना के चलते आयुर्वेदिक दवाईयों की मांग बढ़ी है और लोग घरेलू उपचार भी करने लगे है। इससे उन्हें में भी स्वयं फायदा हुआ है। इस कारण शिविर की जानकारी मिलते ही वह अपने परिवार के साथ शिविर में आए हैं। शिविर में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं ने बढ़ी संख्या में भाग लिया।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

CG Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, महिला यात्री की मौके पर मौत, 4 घायल

CG Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, महिला यात्री की मौके पर मौत, 4 घायल   रायपुर से अंबिकापुर जाने वाली यात्री बस गुरुवार...

हेल्थ प्लस

CG सरायपाली: ओम हॉस्पिटल को NABH मान्यता, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के मरीजों को मिलेगा फायदा

CG सरायपाली: ओम हॉस्पिटल को NABH मान्यता, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के मरीजों को मिलेगा फायदा सरायपाली। NABH एंट्री लेवल मान्यता प्राप्त ओम हॉस्पिटल सरायपाली अब...