Monday, July 14, 2025
महासमुंदमहासमुंद में अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

जिला महासमुंद के थाना क्षेत्र में बागबाहरा रोड फिंगेश्वर मोड़ के पास ग्राम लभराखुर्द में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पशुओं की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन से तीन भैंस, एक पडवा और एक पडिया समेत कुल ₹66,000 मूल्य के पशु बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी—

1. मनोज कुमार सुना, निवासी मागुपला, जिला कालाहांडी (उड़ीसा)2. हेमसागर पुड़, निवासी डीमनभाडी, जिला बलांगीर (उड़ीसा)

3. हरि यादव, निवासी डीमनभाडी, जिला बलांगीर (उड़ीसा)

एक टाटा Intra पिकअप (OD 08 W 6555) वाहन में नीले तिरपाल से ढँककर मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लादकर उड़ीसा के कत्लखाने ले जा रहे थे। वाहन के साथ एक मोबाइल फोन और ₹400 नगद भी जब्त किया गया। इस पूरे मामले में कुल ₹5,76,400 की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी मार्कण्डेय द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि वाहन में भरे मवेशियों को भूखा-प्यासा और असुरक्षित स्थिति में रखा गया था। घटना की जानकारी एक मुखबिर से मिलने पर पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की और आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय लोगों और पशु कल्याण संगठनों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है और ऐसे मामलों में लगातार निगरानी बनाए रखने की मांग की है।

spot_img
spot_img
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा...

हेल्थ प्लस

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध सरायपाली (छ.ग.) – महिलाओं से संबंधित बीमारियों के लिए अब स्थानीय स्तर...