पिथौरा :में 38 नग देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
3,040 रुपये की शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पिथौरा, 12 अक्टूबर 2026। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को 38 नग देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब की कुल मात्रा 6.840 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत 3,040 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पिथौरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक 597 राजेश कुमार सोनी 12 अक्टूबर 2026 को आरक्षक 959 के साथ निजी वाहन से जुर्म-जयराम की पतासाजी के लिए लहरौद की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान पिथौरा के बार थाना चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लहरौद में महुआ पेड़ के पास लहरौद रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल सूचना पंचनामा तैयार किया और गवाह जनक राम एवं मुकेश कुमार निर्मलकर को तलब किया। दोनों गवाहों को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देने के बाद पुलिस टीम गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सतीश कुमार निषाद (42 वर्ष), पिता अघ्घन सिंह निषाद, निवासी ग्राम लहरौद, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग के थैले से शोले प्लेन देशी शराब के 38 नग बरामद हुए। प्रत्येक बोतल में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल शराब की मात्रा 6.840 लीटर तथा कीमत 3,040 रुपये बताई गई।
शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया। आरोपी ने शराब के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के समक्ष जब्ती पत्रक तैयार कर शराब जब्त की और उसे सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत आरोप की जानकारी देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। मामले में 12 अक्टूबर 2026 को देहाती नालसी क्रमांक 0/2026 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बाद में थाना लौटकर वास्तविक अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 597 राजेश कुमार सोनी एवं आरक्षक 959 शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है। मामले की विवेचना जारी है।



