बसना/ग्राम बंसुला में सड़क हादसा, युवक की मौत
बसना। ग्राम बंसुला में 11 अगस्त की रात तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए गए वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक विक्रम साव राकेश स्वीट्स से काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह मनीष स्वीट्स के सामने पहुंचा, तभी गढ़फुलझर की ओर से आ रही इको वाहन (क्रमांक CG06 GU 5002) के चालक ने कथित रूप से खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
हादसे में विक्रम साव को सिर, कान, नाक, चेहरा और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 184-LKS व 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



