सरायपाली के सुभम के मार्ट में भीषण आग, सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
सरायपाली: रविवार सुबह सरायपाली के सभुम के मार्ट में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जैसे ही धुआं उठता दिखा, आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग से कितने नुकसान हुए हैं और इसकी वजह क्या रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।



