Monday, February 23, 2026
छत्तीसगढ़आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

🌄सुप्रभातम🌄

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

🌻बुधवार, २७ अगस्त २०२५🌻

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

सूर्योदय: 🌄 ०६:०८,सूर्यास्त: 🌅 ०६:४९

चन्द्रोदय: 🌝 ०९:२५,चन्द्रास्त: 🌜२०:५०

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 चतुर्थी (१५:४४ से पञ्चमी)

नक्षत्र 👉 हस्त (०६:०४ से चित्रा)

योग 👉 शुभ (१२:३५ से शुक्ल)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१५:४४ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२८:४८ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह  ,चंद्र 🌟 तुला (१९:२१ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 २५:३७ से २७:२४

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:५१ से ०६:०४

रवियोग 👉 ०५:५१ से ०६:०४

विजय मुहूर्त 👉 १४:२७ से १५:१९

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४५ से १९:०७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४५ से १९:५२

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५६ से २४:४१

राहुकाल 👉 १२:१८ से १३:५५

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:२८ से ०९:०४

दुर्मुहूर्त 👉 ११:५२ से १२:४४

होमाहुति 👉 बुध

दिशाशूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 आकाश

भद्रावास 👉 पाताल (१५:४४ तक)

चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम १९:२१ से)

शिववास 👉 क्रीड़ा में (१५:४४ से कैलाश पर)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत ३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग ७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ ३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल ७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

श्री गणेश (कलंक) चतुर्थी, श्री गणेश जन्मोत्सव (चन्द्र दर्शन निषेध), उद्योग (मशीनरी आरम्भ) मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:०८ से ०९:१७ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२४ से १२:३५ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०६:०४ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा, रि) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २९:०८ से ०७:२७

कन्या – ०७:२७ से ०९:४५

तुला – ०९:४५ से १२:०६

वृश्चिक – १२:०६ से १४:२५

धनु – १४:२५ से १६:२९

मकर – १६:२९ से १८:१०

कुम्भ – १८:१० से १९:३६

मीन – १९:३६ से २०:५९

मेष – २०:५९ से २२:३३

वृषभ – २२:३३ से २४:२८+

मिथुन – २४:२८+ से २६:४३+

कर्क – २६:४३+ से २९:०४+

पञ्चक रहित मुहूर्त

रोग पञ्चक – ०५:५१ से ०६:०४

शुभ मुहूर्त – ०६:०४ से ०७:२७

मृत्यु पञ्चक – ०७:२७ से ०९:४५

अग्नि पञ्चक – ०९:४५ से १२:०६

शुभ मुहूर्त – १२:०६ से १४:२५

रज पञ्चक – १४:२५ से १५:४४

शुभ मुहूर्त – १५:४४ से १६:२९

चोर पञ्चक – १६:२९ से १८:१०

शुभ मुहूर्त – १८:१० से १९:३६

रोग पञ्चक – १९:३६ से २०:५९

चोर पञ्चक – २०:५९ से २२:३३

शुभ मुहूर्त – २२:३३ से २४:२८+

रोग पञ्चक – २४:२८+ से २६:४३+

शुभ मुहूर्त – २६:४३+ से २९:०४+

मृत्यु पञ्चक – २९:०४+ से २९

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा दिन के पूर्वार्ध से ही किसी विशेष कार्य को लेकर मन मे तिकड़म लगी रहेगी जो सोचेंगे उसे आज पूरा करके ही दम लेंगे कार्य व्यवसाय में पहले बढ़ाओ का सामना करना पड़ेगा लेकिन धीरे धीरे कार्य बनने लगेंगे लेकिन धन लाभ के लिये अन्य व्यक्ति टालमटोल करेगा क्रोध से बचें अन्यथा लाभ के अनुबंध निरस्त भी हो सकते है। कमीशन के एवं थोक के व्यवसाय से आज लाभ अधिक होगा। महिलाए के मन मे किसी महंगी वस्तु की खरीद का विचार लगा रहेगा लेकिन आज इच्छा पूर्ति में बाधा आएगी घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर खर्च होगा। खाने पीने में संयम बरते गैस अथवा कब्ज की शिकायत बनेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको भाग दौड़ का उचित फल नही मिल सकेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमान जैसी बनेगी लेकिन इसका कोई व्यक्तिगत लाभ नही उठा पाएंगे। मन मे योजनाए तो बहुत चलती रहेगी लेकिन इनको साकार करने में धन एवं सहयोग की कमी अखरेगी। कार्य व्यवसाय में किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण सीमित साधनों से काम चलाना पड़ेगा। कागज स्टेशनरी पठन पाठन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए निकट भविष्य के लिए लाभ के अवसर उपलब्ध होंगे लेकिन आज धन लाभ मुश्किल से ही होगा। परिवार में सब अपने अपने दिमाग का प्रदर्शन करेंगे। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा दिन का पहला भाग आपकी किसी गलती से अशान्त बनेगा परिजन आपकी पुरानी गलतियों को गिन गिन कर बताएंगे आपका व्यवहार भी स्वार्थ सिद्धि वाला रहेगा अन्य के काम की अनदेखी कर अपने काम से ही बात करेंगे बोल चाल में भी शालीनता की कमी रहेगी आज आपके संपर्क में आने वाला दुखी होकर ही जायेगा। वाणी व्यवहार में संतुलन रखें अन्यथा आने वाले दिनों में किसी ना किसी से तकरार बढ़ने की संभावना हैं। कार्य क्षेत्र पर के कार्य शीघ्र ही दोबारा दोहराए जाएंगे इसलिये शुभ कर्म करने का ही प्रयास करें। धन को लेकर आज किसी ना किसी आए अवश्य ही कहासुनी होगी। मानसिक तनाव दिन भर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा लेकिन इसके लिए धैर्य का परिचय देना होगा जल्दबाजी में किये कार्य निकट भविष्य में लाभ की जगह कोई नई समस्या खड़ी कर सकते है इसका ध्यान रहे। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे अपमानित हो सकते है संतोषी वृति रखे समय लाभ दिलाने वाला ही है चाहे किसी भी रूप में मिले। आज सौंदर्य प्रसाधन के कार्य एवं शीघ्र फलित होने वाले धन संबंधित कार्य जैसे कि ब्याज अथवा लाटरी शेयर सट्टा आदि मे निवेश जल्द ही लाभ दिलाएगा। आज कमाई का अधिकांश हिस्सा भी सुख सुविधा के ऊपर खर्च होगा। घर मे छोटी मोटी खट पट को छोड़ शांति रहेगी सेहत कुछ समय के लिए ही शिथिल रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य रहेगा मन से संतोषी रहेंगे लेकिन किसी के दबाव में आकर धन कमाने की तिकड़म लगायेंगे लेकिन ध्यान रखें आज ज्यादा भागदौड़ करने से भी कुछ विशेष परिणाम नही मिल सकेगा। कार्यो को सहज रूप से होने दे जबरदस्ती करने पर परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे धन लाभ बहुत प्रयास के बाद थोड़ा बहुत ही होगा। मित्र मंडली में कुछ अनैतिक वर्जित कार्य करने का दबाव बनाया जा सकता है बेहतर रहेगा बाहर की जगह घर मे ही खाली समय बिताये इससे घर के सदस्यों से चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से प्रसन्न नजर आएंगे किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने की आशा से उत्साहित रहेंगे लेकिन मध्यान तक कार्य टलने पर उत्साह निराशा में बदलेगा फिर भी मेहनत करने में कमी ना रखें देर अबेर ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन लाभ को लेकर ज्यादा भगदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन होगा दोपहर के बाद ही। आपका स्वभाव सनकी रहेगा घर मे स्त्री वर्ग अथवा माता से व्यर्थ की बहस होगी वाणी में नरमी रखें अन्यथा बैठे बिठाये क्लेश बढ़ेगा। संध्या के समय कोई प्रसन्नता दायक समाचार मिलेगा। व्यर्थ के खर्च कंजूसी करने पर भी होंगे। स्वास्थ्य पेट की समस्या से खराब होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायी रहेगा कोई भी बड़ा कार्य यथा सम्भव आज टालना ही बेहतर रहेगा अथवा ज्यादा जरूरी होने पर किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में ही करें हानि तो आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी किसी का सहयोग मिलने पर इसमें कमी की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर सरलता से लाभ कमाने के लिये संधर्ष ज्यादा करना पड़ेगा इसके विपरीत प्रलोभन के अवसर अधिक मिलेंगे लेकिन इनका लाभ स्थाई नही रहेगा। आज आपके किसी कानूनी उलझन में भी पड़ने की सम्भावना है सतर्क रहें। सभी से व्यवहार बना कर रखें घर मे कोई अशुभ समाचार के कारण उदासी बनेगी। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष समय राहत वाला रहेगा प्रातः काल मे किसी गलती का पछतावा होगा प्रत्येक कार्य संकोच से करेंगे लेकिन मन मे चंचलता आएगी सही कार्य को छोड़ गलत कार्य की ओर जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। मन दोपहर तक दुविधा में रहेगा किसी परिजन का मार्गदर्शन चाहेंगे लेकिन मिल नही सकेगा कोई बाहरी व्यक्ति ही दुविधा से बाहर निकालेगा। धन लाभ आवश्यकता से कम अकस्मात होगा अगर भविष्य में लाभ चाहते है तो मेहनत करने में कमी ना छोड़े जोखिम वाले कार्य आज तो नही पर निकट भविष्य में अवश्य लाभ दिलाएंगे। सेहत एवं घर के वातावरण में पहले से सुधार आएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। धन की आमद के लिए निरंतर प्रयास करेंगे लेकिन आज ज्यादा धनलाभ नही हो पायेगा परन्तु घर एवं बाहर सम्मान जरूर बढेगा आज ना चाहकर भी किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी दो पक्षो के झगड़े सुलझाने में मध्यस्थता करनी पडेगी। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे फिर भी लाभ की आशा ज्यादा लगाएंगे। परिवार के सदस्य आप के ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर मन दुखी होगा। पेट की गैस को छोड़ सेहत आज अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन का पहला भाग घरेलू कार्यो की व्यस्तता में व्यर्थ होगा किसी काम की आनाकानी करने पर कलह भी हो सकती है। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी लेकिन पूजा पाठ में बैठने के समय कुछ ना कुछ काम आने से ठीक से नही कर पाएंगे। मध्यान का समय आलस्य में बीतेगा कार्य क्षेत्र पर भी मंदी रहेगी। इसके बाद छोटे मोटे सौदे होने पर खर्च लायक धन मिल जाएगा। संध्या के आस पास लाभ के सौदे मिलने की संभावना है इन्हें किसी भी प्रकार से हाथ से जाने ना दे भविष्य के लिए लाभदायक ही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा लेकिन किसी के ऊपर ज्यादा दबाव डालने पर आपसी मतभेद हो सकते है। सेहत में आज चुस्ती रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन के आरंभ से ही सेहत संबंधित समस्या बनने लगेगी लापरवाही करने पर मध्यान तक परेशानी बढ़ने की संभावना है दोपहर के समय मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे किसी की सांत्वना भी बुरी लगेगी। समय पर इलाज कराये अन्यथा आने वाले दो दिन सेहत के साथ धन की हानि भी कराएंगे। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से आंशिक धनलाभ होगा लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा से आज कोई लाभ नही होगा उल्टे सेहत ज्यादा खराब होगी साथ ही धन हानि भी होगी आज टालना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपके रूखे व्यवहार से उदासीन रहेगा। महिला वर्ग स्वयं का ज्यादा ध्यान रखें अन्यथा घर में सब अस्त व्यस्त हो जाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अत्यंत शुभ फलदायक है पूर्व में अथवा दिन के आरंभ में सोची योजना का सकारत्मक परिणाम संध्या तक मिल जाएगा। कार्य व्यवसाय को लेकर आज भगदौड़ अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे लाभ मिलने से उत्साह बना रहेगा। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय एवं शेयर आदि में लाभ की संभावना अधिक है। इसके अतिरिक्त सफेद वस्तुओ से भी ठीक ठाक लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशहाल बना रहेगा पिता के सुख में वृद्धि होगी लेकिन अनैतिक कार्यो से बचे अन्यथा सुख मिलने की जगह झगड़ा भी हो सकता हैं। महिला वर्ग किसी काम को लेकर आशंकित रहेगी आज मनोकामना पूर्ण होने की संभावना कम ही है सेहत में सुधार रहेगा।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान में 10 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की शराब व सामग्री जब्त

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान में 10 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की शराब व सामग्री जब्त महासमुंद, 23 फरवरी...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...