Thursday, September 4, 2025
छत्तीसगढ़CG News: अपने ही बच्चे का अपहरण कर ले गई मां, दो...

CG News: अपने ही बच्चे का अपहरण कर ले गई मां, दो दिन तक पुलिस होती रही परेशान

CG News: अपने ही बच्चे का अपहरण कर ले गई मां, दो दिन तक पुलिस होती रही परेशान

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

 

छत्तीसगढ़/सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पांच साल के बेटे को उसकी पत्नी ही ले भागी। इधर बच्चे की अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस परेशान हो उठी। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के बाद पुलिस को बच्चे की मां पर संदेह हुआ। दो दिन बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां से छुड़ाकर पिता को सौंप दिया है। अब बच्चे का न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र में रहने वाला 32 व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी अपने बच्चे को पति के पास छोड़कर अलग रहने लगी। इधर पति ने बच्चे की देखभाल के लिए महिला को केयर टेकर रखा है। सोमवार को केयर टेकर बच्चे के साथ घर पर थी। तभी एक महिला उसके घर पर आई। उसने गर्मी के कारण प्यास लगने की बात कहते हुए उसने केयर टेकर से पीने के लिए पानी मांगा।

बच्चे को लेकर भागी महिला

तब केयर टेकर पानी के लिए किचन की ओर गई। इधर बच्चे को अकेले देखकर महिला उसे गोद में उठाकर ले भागी। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही प्रॉपर्टी डीलर घर पर आए। उन्होंने केयर टेकर से पूछताछ की। इसमें उसने अज्ञात महिला द्वारा बच्चे को लेकर भागने की बात कही। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में ही पुलिस को बच्चे की मां पर शक हुआ।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। मंगलवार की दोपहर पता चला कि महिला बच्चे के साथ मंगला क्षेत्र के मकान में है। इस पर प्रधान आरक्षक संगीता नेताम के साथ पुलिस की टीम ने दबिश देकर बच्चे को छुड़ा लिया है। बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है। अब पुलिस इस मामले में बच्चे का बयान दर्ज कराएगी। बच्चे के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

जिले में अब तक 688.3 मिलीमीटर औसत वर्षा सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 908.8 मिलीमीटर आज 17.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 688.3 मिलीमीटर औसत वर्षा सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 908.8 मिलीमीटर आज 17.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज   महासमुंद/ महासमुंद जिले में...

हेल्थ प्लस

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की आम समस्याओं का समाधान अब ओम हॉस्पिटल में

सरायपाली (छ.ग.) – ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं उनके इलाज हेतु विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां स्त्री...