Wednesday, August 6, 2025
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कब दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने बताया राज्य में...

छत्तीसगढ़ में कब दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने बताया राज्य में कब से होगी बरसात

छत्तीसगढ़ में कब दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने बताया राज्य में कब से होगी बरसात

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

रायपुर: मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। हालांकि मानसून इस बार एक सप्ताह की देरी से केरल पहुंचा है। केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही अब छत्तीसगढ़ के लोग भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। केरल में इस बार मानसून देरी से पहुंचा है जिस कारण से माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी मानसून 8 से 10 दिन तक लेट हो सकता है। आमतौर पर राज्य में 15 जून तक बारिश होने लगती है लेकिन इस बार माना जा रहा है कि मानसून 20 जून के बाद छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून से 22 जून के बीच राज्य में बस्तर के रास्ते मानसून दस्तक देगा।

दक्षिण पश्चिम मानसून ने सप्ताह देरी का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून तक राज्य में मानसून की एंट्री हो सकती है। राज्य में मानसून की एंट्री बस्तर संभाग से होगी। वहीं, राजधानी रायपुर में 24 जून से बारिश हो सकती है।

भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को पहुंच जाता था। उसके बाद 15 जून तक राज्य में मानसून दस्तक देता था। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून थोड़ा लेट है लेकिन अनुमान है कि 30 जून तक राज्य में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जिसे आप प्री मानसून कह सकते हैं।

क्या देरी से पड़ेगा फर्क?

मानसून इस बार एक सप्ताह लेट है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन के कारण इस बार मानसून आने में देरी हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुसाम है कि राज्य में इस बार अच्छी बारिश होगी। जिस कारण से मानसून के देरी का ज्यादा फर्क कृषि कार्य में नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर दिनों-दिन तेज होता जा रहा है। नौतपा का वक्त भले ही बीत चुका हो लेकिन गर्मी हवाओं की तेजी अब तक बरकार है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक लोगों को बारिश का आनंद मिल सकता है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर के तापमान की बात करें तो दोपहर 12 बजे 41 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी की मानें तो इस साल मानसून पहले के मुकाबले देर से छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव 22 जून के लगभग पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवात बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जिस कारण से मानसून में देरी हुई है।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली हरी झंडी, विभाग ने जारी किया संशोधित प्रस्ताव

  रायपुर, 06 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 8 अगस्त को यूटोलॉजी कैंप, किडनी और पथरी के मरीजों को मिलेगा समुचित इलाज

  बसना, जिला महासमुंद | 6 अगस्त 2025: बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में आगामी शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे से विशेष यूटोलॉजी...