पिथौरा/लहरौद पड़ाव में अवैध शराब का भंडाफोड़, ढाबा संचालक समेत दो गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2700 एमएल शराब जब्त
पिथौरा | थाना पिथौरा पुलिस ने वर्ष के अंतिम दिन अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्हा बिरयानी ढाबा एवं रेस्टोरेंट से अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
थाना पिथौरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सिकंदर भोई को वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर 31 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:15 बजे लहरौद पड़ाव स्थित सिन्हा बिरयानी ढाबा पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से
🔹 04 पौवा गोल्डन गोवा सुपरियर व्हिस्की
🔹 10 पौवा शोले देशी प्लेन शराब
(कुल 2700 एमएल, कीमत लगभग ₹1400)
जब्त की।
इस दौरान ढाबा संचालक कमलेश डडसेना (35 वर्ष) निवासी ग्राम अंजलि स्कूल के पीछे, राजासेवैया तथा उसके सहयोगी शरद तिवारी (20 वर्ष) निवासी नयापाराखुर्द, थाना पिथौरा को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर दोनों को जमानत पर रिहा किया गया।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



