बलौदाबाजार–लवन क्षेत्र तीन अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, सड़क हादसा और अवैध शराब पर कार्रवाई
रायपुर/बलौदाबाजार/लवन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, सड़क दुर्घटना और अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है।
1.मारपीट का मामला – ग्राम सुन्दरी, थाना पलारी
ग्राम सुन्दरी (स) थाना पलारी निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 को वह गांव में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान संतोष सुरतांगे एवं फूलबाई सुरतांगे ने पैसों की बात को लेकर उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व डंडे से हमला किया। हमले में पीड़ित के सिर एवं आंख के ऊपर चोट आई है। घटना के गवाह जितेन्द्र चतुर्वेदी बताए गए हैं। पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
2.तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर – बड़ा हादसा टला
महावीर नगर, रायपुर निवासी मिथुन दत्ता ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11 बजे वह अपनी कार CG04NU8417 से रायपुर से बिलासपुर जा रहे थे।बनसांकरा ओवरब्रिज (NH-130) पर पीछे से आ रही पिकअप वाहन CG13V9440 ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि कोई शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने धारा 184 एवं 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
3. अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार
थाना लवन क्षेत्र में अवैध शराब पिलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दिनांक 31 दिसंबर 2025 को ग्राम जुड़ा में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। आरोपी परमेश्वर टोण्ड्रे द्वारा अवैध रूप से चखना, डिस्पोजल गिलास व पानी की व्यवस्था कर शराब पिलाई जा रही थी। मौके से 180 एमएल गोवा स्पेशल व्हिस्की (लगभग 100 एमएल शेष) व डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जमानत पर रिहा किया गया।
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।



