तुमगांव/ ग्राम अमावश तालाब में नहाने गया मजदूर बना हमले का शिकार, सिर पर वार से बहा खून!
तुमगांव।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावश में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। तालाब में नहाने गए एक मजदूर के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। दिनांक 04 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 01 बजे वह ग्राम अमावश के तालाब में नहाने गया था। उसी समय गांव का टिकु टण्डन वहां अश्लील गाली-गलौच कर रहा था। जब पीड़ित ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी और उग्र हो गया और मां-बहन की भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
आरोप है कि इसके बाद टिकु टण्डन ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और हाथ में पहने कड़े (कंडा) से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना को होषराम यादव तथा पीड़ित की पत्नी नंदनी यादव ने देखा और बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया।
घटना के बाद पीड़ित थाना तुमगांव पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपी पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



