पिथौरा/ NH-53 पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, धारदार हथियार से हमला — दो युवक घायल
पिथौरा। ग्राम धरमपुर थाना सांकरा जिला महासमुन्द निवासी एक युवक के साथ NH-53 पर गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी के अनुसार वह 06 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने जीजा मिनिकेतन बगर्ती के साथ हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (CG06GA 6083) से ससुराल ग्राम डोंगरीपाली जा रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम टेका स्थित NH-53 पर टेका निवासी सूर्या ने अपनी मोटरसाइकिल से कट मारते हुए आगे बढ़कर रास्ता रोका।
मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए अपने पास रखी धारदार वस्तु से प्रार्थी के बाएं कंधे पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए जीजा मिनिकेतन बगर्ती के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के बीच आरोपी को “सूर्या” कहकर पुकारे जाने पर उसकी पहचान हुई।
मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 118(1) और 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



