बसना/ सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में गणतंत्र दिवस व रजत जयंती पर भव्य रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रसोड़ा। दिनांक 26 जनवरी, दिन सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस एवं विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती के शुभ अवसर पर भव्य रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा अरुण से लेकर अष्टम कक्षा तक के भैया-बहनों ने अति उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोक्ष प्रधान, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विलासिनी प्रधान, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री धनुर्जय साहू, पूर्व संयोजक श्री लोकेश प्रधान, वर्तमान संयोजक श्री महादेव मेहर, संयोजक समिति के सभी सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रजत जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व संयोजक श्री लोकेश प्रधान एवं वर्तमान संयोजक श्री महादेव मेहर के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम की सफलता में सभी भैया-बहन, आचार्य-दीदी, पूर्व भैया-बहन, ग्रामवासी एवं पालक बंधुओं का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा साहू ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



