Monday, February 9, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली अग्रवाल नर्सिंग होम में बड़ी स्वास्थ्य सौगात, न्यूरो एक्सपर्ट व चेस्ट...

सरायपाली अग्रवाल नर्सिंग होम में बड़ी स्वास्थ्य सौगात, न्यूरो एक्सपर्ट व चेस्ट फिजिशियन की विशेष ओपीडी  29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध  

सरायपाली अग्रवाल नर्सिंग होम में बड़ी स्वास्थ्य सौगात, न्यूरो एक्सपर्ट व चेस्ट फिजिशियन की विशेष ओपीडी  29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध

सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब सरायपाली में ब्रेन व नसों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विशेष ओपीडी के अंतर्गत प्रसिद्ध न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवलि (MBBS, MS, MCh – Neurosurgery) प्रत्येक गुरुवार को मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे।

यह सेवा 29 जनवरी 2026 से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभ होगी। डॉ. धवलि को मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में विशेष फेलोशिप प्राप्त है, जिससे मरीजों को आधुनिक एवं सुरक्षित उपचार का लाभ मिलेगा। बताया गया कि इस ओपीडी के माध्यम से सिरदर्द, ब्रेन ट्यूमर, नसों की कमजोरी, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं, स्लिप डिस्क, साइटिका सहित अन्य न्यूरो संबंधी रोगों का परामर्श व उपचार किया जाएगा। साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड IDBI बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए मोबाइल नंबर 9303623130, 7773086100, 9174335366 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी कम होगी और सरायपाली में ही विशेषज्ञ उपचार मिलेगा।

सरायपाली में चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी की विशेष ओपीडी 29 जनवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ,खांसी, दमा व सांस रोगों का मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और अच्छी पहल की गई है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से अब सरायपाली में हर गुरुवार को प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD – Respiratory Medicine) मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगी।

यह सेवा 29 जनवरी 2026 से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। डॉ. श्री रजनी हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन हैं और श्वसन रोगों के उपचार में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। इस विशेष ओपीडी में फेफड़ों की समस्या, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सांस की तकलीफ, सीने में दर्द, लंबी खांसी, छाती में पानी भरना, निमोनिया, टीबी (क्षय रोग), नींद विकार, खर्राटे और कैंसर जैसी बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।

यह सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 9303623130, 7773086100, 9174335366 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा को सरायपाली क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसका स्वागत किया है, जिससे अब सांस एवं फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के लिए बाहर जाना कम होगा।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त

अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त महासमुंद वनमंडल में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु...

हेल्थ प्लस

सरायपाली/ नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती, अनुभवी स्टाफ की आवश्यकता

सरायपाली/ नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती, अनुभवी स्टाफ की आवश्यकता सरायपाली/महासमुंद। क्षेत्र के प्रतिष्ठित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा अस्पताल संचालन को और...