महासमुंद-सोरिद मार्ग पर छात्राओं से छेड़छाड़, अज्ञात युवकों पर FIR दर्ज
महासमुंद। ग्राम सोरिद निवासी एमए की छात्रा ने थाना महासमुंद में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि महासमुंद से पढ़ाई कर शाम को सायकल से घर लौटते समय सागौन प्लांटेशन क्षेत्र के पास अज्ञात युवक पीछा कर परेशान करते हैं एवं छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं।
पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2025 में पहली बार दो-तीन अज्ञात युवक मोटरसायकल से पीछा करते हुए गांव के नाला तक पहुंचे थे। इसी प्रकार 2025-26 के दौरान दो-तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। सामाजिक लोक-लाज के कारण पहले परिवार को जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में गांव की सहेलियों ने भी इसी तरह की परेशानी होने की बात बताई।
इसके बाद सभी छात्राएं अपने परिजनों एवं गांव के प्रमुखों के साथ थाना महासमुंद पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(5)-BNS एवं 78(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मार्ग पर निगरानी बढ़ाई जाएगी तथा संदिग्धों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।



