बसना /दुलारपाली स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र पर्व सांस्कृतिक समरोह ‘वन्देमातरम’ में छात्रों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति
बसना शाउमावि दुलारपाली में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने ध्वज फहराकर सलामी दी। रोवर हर्ष साहू ने भारत स्काउट एंड गाइड का ध्वज फहराया। तत्पश्चात प्रभात फेरी निकालकर विभिन्न स्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती देवकी पटेल ने समस्त पंचगणों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में ध्वज फहराया। प्रभातफेरी के पश्चात विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम “वंदे मातरम्” की प्रस्तुति दी। प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने स्वागत भाषण दिया एवं वरिष्ठ व्याख्याता उपेंद्र बुड़ेक ने गणतंत्र दिवस व वंदे मातरम् की महत्ता को स्पष्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए छात्र छात्राओं को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप प्रभारी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जहाँ राष्ट्रभक्ति,भारतीय संस्कृति, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, हिंदी, ओड़िया, संबलपुरी, रसरकेली, तमिल,पंजाबी, राजस्थानी, नगाड़ा संग ढोल बाजे ओम शांति ओम, ढोलिडा,शिव तांडव,मोर छत्तीसगढ़ के तिहार,मोर मन के सुआ जैसे मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी,वहीं सुदामा कृष्ण मिलन, लंका दहन, नशामुक्ति नृत्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरी। कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर डांस प्रस्तुत कर देश भक्ति भाव का संचार किया। उर्वी ग्रुप द्वारा माँ तेरी माटी की कसम, दुर्वांश ग्रुप द्वारा मोबाइल बुरी बला, जया ग्रुप ने मेरा देश है पहले, अरमान ग्रुप ने लेजी, परी ग्रुप ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नाटिका लंकादहन और एन एस एस दुलारपाली द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नाटिका नशामुक्ति आकर्षण का केंद्र रही।
उत्कृष्ट छात्रों को मिला सम्मान
इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं कक्षा पहली उर्वी साहू, देवा साहू, कुणाल नेताम,कक्षा दुसरी देव कुमार डडसेना,याचना साहू,खुशबू नेताम, कक्षा तीसरी लव कुमार मैत्री जया साहू ममता बाघ, कक्षा चौथी गीता जायसवाल, नताशा साहू दुर्वांश साहू, कक्षा पांचवीं पायल, कुसुम, प्रणय कुमार कक्षा छठवीं मोनल, प्रिंस, चांदनी साहू,कक्षा सातवीं छबीला,ममता साहू,ममता सिदार,कक्षा आठवीं सुधा सिदार, लैला सिदार, कक्षा नवमी मयंक पटेल, तेजस्विनी सिदार, हेमपुष्पा सिदार, कक्षा दसवीं हर्ष साहू,अरमान साहू, दीपक मांझी, कक्षा ग्यारहवीं कला मनीषा यादव, दुर्योधन निषाद, गौरव चौहान, कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान आरती साहू,दिव्या डिंगरे,दुर्गेश भारती,कक्षा बारहवीं कला गौतम जगत,कुंती वेदव्यास, अनुसुइया चौहान,कक्षा बारहवीं विज्ञान खुशी साहू,कैलाश साहू,अन्नू पटेल एवं माधुरी सिदार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत दुलारपाली के सरपंच श्रीमती देवकी पटेल थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच श्रीमती आसमोती साहू विभिन्न वार्डों के पंचगण,एवं डॉ गोपीनाथ साहू, खेमलाल साहू,जीवन लाल साहू ,केदार साहू, पारसमणी पटेल, मिनकेतन नेताम आदि उपस्थित थे,अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्मिनी भोई, ममता पोर्ते,जयनारायण पटेल, द्रुपद पटेल, अमित चौरसिया, कविता पटेल, सुशांत प्रधान, रूपधर पटेल, डी एल खटकर ,अंजली पटेल, रोहित कुमार साहू, उपेन्द्र बुड़ेक, कृष्ण कुमार नायक, टेकलाल पटेल, प्रधान पाठक शंखलाल जगत लोकेंद्र नायक, सी एस विशाल,राकेश प्रधान, छात्रसंघ पदाधिकारियों,जूनियर रेडक्रास सोसायटी, स्काउट एंड गाइड्स तथा एन एस एस के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता टेकलाल पटेल एवं विज्ञान शिक्षक अमित चौरसिया ने किया।



