थाना सिंघोडा क्षेत्र से नाबालिग किशोर लापता, अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज
महासमुंद। थाना सिंघोडा में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 को उपस्थित होकर अपने नाबालिग पोते के गुमशुदा होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
प्रार्थी ने बताया कि उसका पोता जो आंखों से कम दिखाई देता है, दिनांक 19 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 03 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों को संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का पाए जाने से थाना सिंघोडा में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
प्रार्थी के अनुसार लापता किशोर ने हरे रंग की टी-शर्ट एवं काले रंग का पेंट पहन रखा था, उसकी ऊंचाई लगभग 4.5 फीट है तथा वह हिन्दी, ओड़िया एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोल सकता है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना सिंघोडा को सूचित करें।



