Monday, February 9, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली/ विश्व कैंसर दिवस पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता संदेश “कैंसर...

सरायपाली/ विश्व कैंसर दिवस पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता संदेश “कैंसर लाइलाज नहीं, अगर समय पर पहचान”

सरायपाली/ विश्व कैंसर दिवस पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता संदेश “कैंसर लाइलाज नहीं, अगर समय पर पहचान”

सरायपाली (महासमुंद)। विश्व कैंसर दिवस (04 फरवरी) के अवसर पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आम नागरिकों को कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष संदेश जारी किया गया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि समय रहते पहचान और सही उपचार से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

हॉस्पिटल की ओर से जारी चेतावनी संकेतों में बिना कारण वजन कम होना, लंबे समय तक थकान या कमजोरी, लगातार बढ़ता हुआ दर्द, ऐसा गांठ या सूजन जो ठीक न हो, देर से भरने वाले घाव, भूख कम लगना या निगलने में परेशानी, तथा लगातार बुखार या रात में पसीना आना शामिल हैं।

चिकित्सकों ने नागरिकों से अपील की है कि इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, तंबाकू व नशे से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी जोर दिया गया।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। समय पर जांच और सही मार्गदर्शन से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता हैं

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/छट्टी कार्यक्रम को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला व पति से मारपीट—दांत टूटे, कई धाराओं में मामला दर्ज

महासमुंद/छट्टी कार्यक्रम को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला व पति से मारपीट—दांत टूटे, कई धाराओं में मामला दर्ज महासमुंद।शहर के वार्ड क्रमांक 12 पीटियाझर क्षेत्र में...

हेल्थ प्लस

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर 8 फरवरी को,सुबह 11बजे से विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शाह देंगे सेवाएं

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर 8 फरवरी को,सुबह 11बजे से विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शाह देंगे सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों...