पटेवा /ग्राम सिनोधा सीमांकन के दौरान विवाद, जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी
ग्राम सिनोधा, थाना पटेवा, जिला महासमुंद ( छत्तीसगढ़ ) में जमीन सीमांकन के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम सिनोधा निवासी एक व्यक्ति ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ईदगाह भाठा स्थित उसकी काबिज भूमि के सीमांकन हेतु तहसील कार्यालय पटेवा में आवेदन दिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग के कर्मचारी-अधिकारी दिनांक 06/02/2026 को सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के यासीन खान, मो. रफीक खान एवं उनके परिवारजनों ने सीमांकन नहीं होने देने की बात कहते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा मो. रफीक खान एवं मो. सद्दाम खान ने लकड़ी के डंडे से हमला किया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने तीन दिवस के भीतर घर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवराज ध्रुव के साथ भी मो. रफीक खान द्वारा डंडे से मारपीट की गई। मारपीट के कारण पीड़ित के दाहिने हाथ व बाएं पैर में चोट आई है, वहीं युवराज ध्रुव के दाहिने हाथ की कलाई तथा सिर के पीछे चोट लगने से दर्द बताया गया है।
घटना को युवराज ध्रुव, रेहान खान, सलमान खान एवं पीड़ित की पत्नी सफीना परवीन ने देखा और सुना बताया गया है। पीड़ित ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस द्वारा मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।



